अपने राशि के अनुसार करें महाशिवरात्रि पर पूजा होगा लाभ ही लाभ

अपने राशि के अनुसार करें महाशिवरात्रि पर पूजा होगा लाभ ही लाभ
महाशिवरात्रि 2018 पर बन रहा हैं बेहद शुभ योग ...
इस महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष की पूजा से कई जन्‍मों तक मिलेगा फल
प्रिय पाठकों/मित्रों, हिंदु धर्म मॆ समस्त पर्व ग्रहों, तिथि, ऋतु तथा शुभ योगों के अनुसार मनाये जाते है जिससे मानव कॊ आधिदैविक, आधिभौतिक तथा आध्यात्मिक स्तर पर विशेष लाभ होता है। जैसे रामनवमी तथा दशहरा दोनो ऋतु के संधिकाल मॆ मनाये जाते है रक्षाबंधन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। उसी तरह शिवरात्रि त्रयोदशी तिथि कॊ मनाई जाती है। इस तरह त्योहारों और ग्रह योगों का गहरा सम्बन्ध होता है। प्राचीन समय से ही भारतीय परंपरा में फाल्गुन मास की त्रयोदशी के दिन आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के व्रत को अमोघ फल देने वाला बताया गया है।
हिंदू धर्म का बेहद खास त्‍योहार है महाशिवरात्रि। इस अवसर पर देशभर में व्‍यापक रूप से भगवान‍ शिव की विशेष आराधना की जाती है। वैसे तो हर महीने में मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन साल में आने वाली दो शिवरात्रियां सबसे ज्‍यादा महत्‍व रखती हैं। इसमे श्रावण मास की शिवरात्रि और फाल्‍गुन मास की शिवरात्रि सबसे ज्‍यादा महत्‍व रखती है।
पंडित दयानन्द शास्त्री ने बताया की फाल्‍गुन महीने की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी को महाहशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह शिवरात्रि बेहद शुभ योग पर आ रही है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 13 फरवरी 2018 यानि मंगलवार के दिन है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है और हनुमान जी स्‍वयं भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं। इस तरह इस बार की महाशिवरात्रि बेहद खास बन रही है।

Share this story