ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे ,अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा प्रहार

ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे ,अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा प्रहार

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के मुखिया अब फुल फ़ार्म में नजर आ रहे हैं और सरकार के खिलाफ हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं | योगी सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है, कन्नौज और मथुरा में भी घटनाएं हुई है, इन हालात के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है, ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे है| अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को सँभालने में नाकाम रहने का सवाल उठाया |

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दूसरी सरकारों पर गुंडाराज का आरोप लगाती थी आज अपनी सरकार में हो रही डकैती लूट और हत्या की घटनाओं पर क्या कहेगी ? 2019 में किसके साथ किस तरह का गठबंधन होगा अभी कह पाना मुश्किल है|

लखनऊ अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की विचारधारा धोखे साजिश और अन्याय की विचारधारा प्रदेश में डकैती हत्या और लूट की घटनाओं को देखते ही अखबारों को मजबूर होकर लिखना पड़ रहा है कि ऐसी घटनाएं चंबल में हुआ करती थी|

कई मौके पर मैंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है, आज अराजकता की स्थिति है प्रदेश में, लगातार संगीन घटनाएं हो रही है, जो बीहड़ में वारदातें होती थी वो अब राजधानी लखनऊ में हो रही है,

Share this story