अपने पति को रखना है काबू में तो मिलिए इन से

अपने पति को रखना है काबू में तो मिलिए इन से

डेस्क-महाभारत के बारे में सोचते ही एक दिमाग में कौरव-पांडवों की लड़ाई की तस्वीर उभरकर आती है। मगर महाभारत के पात्रों ने कुछ ऐसी सूत्र बातें भी बताईं हैं जो मनुष्य के गृहस्थ जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। इनके अनुसार सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पति ही नहीं पत्नी की भी पूरी जिम्मेदारी होती है।वनवास काल में पांडवों की पत्नी द्रौपदी की मुलाकात कृष्ण की पत्नी सत्यभामा से हुई। तब द्रौपदी ने सत्यभामा को सुखी वैवाहिक जीवन जीने के लिए कुछ सूत्र बताए। एक बार श्रीकृष्ण अपनी पत्नी सत्यभामा समेत पांडवों से हालचाल लेने पहुंचे। एक तरफ पांडवों और श्रीकृष्ण की वार्तालाप चल रही थी तो दूसरी तरफ द्रौपदी और सत्यभामा गपशप करने के लिए एकांत में जाकर बैठ गईं।

भारत में आज भी मौजूद है लंकापति रावण के मूत्र का कुंड जानिए कहा

बातों ही बातों में सत्यभामा ने द्रौपदी से पूछा कि वह अपने पांच पतियों से कैसे खुद को एक समान रूप से जोड़कर रख पाती हैं। कैसे वह उन सभी को एक सुखी वैवाहिक जीवन का उपभोग करा पाती हैं। तब द्रौपदी ने सुखी वैवाहिक जीवन जीने के जो सूत्र सत्यभामा को बताए वह इस प्रकार हैं|

Share this story