निधन के बाद आज आयेगा दुबई से दोपहर 12 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर
डेस्क-श्रीदेवी के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। फिलहाल कुछ कागजी प्रक्रियाओं की वजह से अभी तक उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को नहीं मिला है। इसके अलावा एनओसी मिलना भी बाकी है। इन सब कागजी प्रक्रियाओं के बाद दोपहर 12 के बाद उनका पार्थिव शरीर मुंबई भेजा जाएगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से लाने के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी का प्राइवेट जहाज दुबई भेजा गया है। उधर मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले पर अंतिम दर्शन को रिश्तेदार, दोस्त, फिल्मी जगत की सभी हस्तियां और फैंस पहुंचने लगे हैं।
Mumbai: Latest visuals from outside the residence of #Sridevi; her mortal remains will be brought to India from Dubai today. pic.twitter.com/pAz2Xav4lG
— ANI (@ANI) February 26, 2018
श्रीदेवी के घर पहुंचे अनुपम खेर ने कहा, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। वो हमेशा याद की जाएंगी। देश ने एक बड़े स्टार को खो दिया है।
#Sridevi will always remain alive in my memory. It feels awkward to speak of her in the past tense. We have lost the biggest star of our country. I still cannot believe it. It will take many years to register what has actually happened: Anupam Kher in Mumbai pic.twitter.com/Ay4MTSznDL
— ANI (@ANI) February 26, 2018