बजट 2018-डीजल-पेट्रोल नहीं होगा सस्ता

डेस्क-केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की खबरों पर कहा है कि पेट्रोल और डीजल सस्ता नहीं होगा। इससे पहले बजट पेश होने के कि पेट्रोल-डीजल 2 रुपए सस्ता होगा। कहा जा रहा था कि घटी हुई कीमतें आज रात से लागू होंगी। मोदी सरकार का आखिरी बजट गुरुवार को पेश किया गया। पूरे देश की नजर वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण पर थी। भाषण के दौरान जेटली ने एक के बाद कई घोषणाएं की। वहीं सरकार ने कई ऐसी घोषणाएं की जिनमें कई वस्तुए और सेवा सस्ती हुई हैं तो वहीं कई चीजें महंगी हुई है। आइए जानते हैं बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा हुआ।
ये चीजें हुईं महंगी
यातायात में कार एवं मोटर साइकिल, मोबाइल फोन, चांदी, सोना, सब्जियां, फ्रूट जूस, सनग्लास, सोया प्रोटीन, परफ्यूम, टॉयलेट वाटर, सनस्क्रीन, सनटैन, मेनिक्योर, पेडिक्योर उत्पाद, ओरल डेंटल हाइजीन उत्पाद, डेंचर फिक्सेटिव पेस्ट एवं पाउडर, डेंटल फ्लॉश, प्री-शेव, शेविंग या ऑफ्टर शेव उत्पाद, ड्योडरेंट्स, डेपिलेटरीज, परफ्यूमरी, सेंट स्प्रे और अन्य टॉयलेट उत्पाद, ट्रक एवं बस के रेडियल टायर, सिल्क फेब्रिक्स, फुटवियर, रंगीन रत्न, हीरे, और भी आदिचीजे हुई है मंहगी |
इन वस्तुओं पर बढ़ा सीमा शुल्क
वस्तु पहले (प्रतिशत) अब (प्रतिशत)
मोबाइल फोन 15 20
स्मार्ट वॉच 10 20
मोबाइल फोन एक्सेसरीज 7.5 10 15
एलसीडी/ एलईडी 7.5 15
फ्रूट जूस 30 50
सिल्क फेब्रिक 10 20
All you need to know about Budget '18
— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2018
Read @ANI story | https://t.co/l5FBhoDf0k pic.twitter.com/CDWWLEQo2E