RJD नेता के विवादित बोल, बीफ तो ऋषि-मुनि भी खाते थे

RJD नेता के विवादित बोल, बीफ तो ऋषि-मुनि भी खाते थे
पटना: बीफ पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अखलाक की हत्या के बाद से ही बीफ पर बयानबाजी जारी है। अब लालू यादव की पार्टी के बडे नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह ने बीफ को लेकर बडा विवादित बयान दिया है। रघुवंश ने कहा है कि आखिर बीफ पर इतना बखेडा क्यों खडा किया जा रहा है। किसी जमाने में ऋषि-मुनि भी बीफ खाते थे। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों के बीफ खाने का जिक्र पुराणों में है। आरजेडी नेता के बयान का कडी निंदा की जा रही है। उनके बयान से साधु-संत के कुनबों और बीजेपी में खासी नाराजगी है।

बीजेपी के गिरिराज सिंह ने दिया जवाब

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार में कहा कि आरजेडी का पूरा कुनबा पगला गया है। इसके बाद गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि हिंदू को जबरन मांस खिलाया जाएगा।

लालू ने भी दिया था विवादित बयान

हाल ही में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने भी कहा था कि कुछ हिंदू भी गौमांस खाते हैं। इस बयान पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में सफाई पेश करते हुए लालू ने कहा था कि उन्होंने हिंदुओं के बारे में ऎसा नहीं कहा है। लालू ने कहा कि वे बीफ की बात कर रहे हैं ना कि गो मांस की बात कर रहे। उन्होंने कहा कि उनके बयान का मतलब गौमांस से नहीं था। बाकी चीजें बाहर रहने वाले हिंदू भी खाते हैं।

Share this story