नाइजीरियाः मस्जिद में आत्मघाती धमाका 42 की मौत

X
brijesh15 Oct 2015 6:30 PM GMT
अबुजा: नाइजीरिया की ईस्टर्न सिटी मैदुगुरी के पास एक मस्जिद में हुए 2 आत्मघाती हमलों में 42 लोगों की मौत हो गई है। यह धमाका उस वक्त हुआ जब सभी मुसलमान शाम की नमाज के लिए इकट्ठे हुए थे। चश्मदीदों के मुताबिक, एक आतंकी मस्जिद में घुस गया और उसने भीड़ के बीच में आकर खुद पर लगे बमों को ब्लास्ट कर दिया।जानकारी के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि इसके झटके से मस्जिद ढह गई और सैकड़ो लोग घायल हो गए। इस हमले में नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि बोको हरम नाइजीरिया में सक्रिय एक इस्लामिक चरमपंथी ग्रुप है। ईस्टर्न नाइजीरिया को बोको हरम का गढ़ माना जाता है। अबु बकर शेकू इसका सरगना है। इस ग्रुप को दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस सपोर्ट हासिल है।यह संगठन वेस्टर्न शिक्षा और संस्कृति को पाप मानता है और शरिया के कानून के तहत इस्लामिक स्टेट स्थापित करना चाहता है। बोको हरम ईसाइयों और सरकारी ठिकानों पर घातक हमला करने के लिए जाना जाता है।
Next Story