किशोरी की हत्या कर खेत में फेका, रेप की आशंका

किशोरी की हत्या कर खेत में फेका, रेप की आशंका
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के काकोरी इलाके में गुरूवार की शाम से गायब 9वीं की छात्रा का शव शुक्रवार सुबह एक खेत में प़डा मिला। छात्रा की साइकिल एक मंदिर के पास ख़डी पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा को अगवा कर उसे एक खेत में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म करने बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। मलिहाबाद के सीओ जावेद खान ने बताया कि काकोरी के चौधरीखे़डा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा थी। वह मानिसक रूप से कुछ बीमार भी रहती थी। स्कूल से लौटने के बाद शाम को उसके पिता बेटी को झ़ाड-फूंक के लिए बुद्धेश्वर ले गए। लौटते वक्त किशोरी के पिता एक दुकान पर रूक गए। उन्होंने बेटी को साइकिल लेकर घर चले जाने को कहा। मगर वह घर नहीं पहुंची। परिवार वालों ने उसको तलाशना शुरू किया, पर कुछ पता नहीं चल सका।

शुक्रवार की सुबह परिवार वालों को किशोरी की साइकिल शीतला माता मंदिर के पास ख़डी मिली। इसी बीच कुछ लोगों को किशोरी का शव राकेश यादव के खेत में प़डा दिखा। लोगों ने इस बात की खबर किशोरी के परिवार वालों व काकोरी पुलिस को दी। किशोरी के मुंह से खून निकल रहा था और उसके गले पर चोट के निशान थे। ऎसा लगा रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। छानबीन के बाद काकोरी पुलिस ने कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share this story