कप्तान के रूप में धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

कप्तान के रूप में धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया
राजकोट: भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में कप्तानों के रिकॉर्ड अपने नाम करने की ओर बढ़ रहे हैं। रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राजकोट वनडे में धोनी ने 61 गेंद में 47 रन की पारी के दौरान वनडे क्रिकेट खेल रहे कप्तानों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।धोनी ने 184 मैचों में कप्तानी करते हुए 56.87 की शानदार औसत से 6313 रन बनाए हैं। कप्तान के रूप में धोनी ने छह शतक लगाए हैं और 46 अर्धशतक बनाए हैं। धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों में न्यूजीलैण्ड के स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा। फ्लेमिंग ने 218 वनडे में 6295 रन बनाए थे। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग नंबर एक पर है। पोटिंग ने 230 वनडे में 42.91 की औसत से 8497 रन बनाए हैं। इसमें 22 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं।टॉप-10 में दो और भारतीय कप्तान शामिल हैं। छठे नंबर पर मोहम्मद अजहरूद्दीन(5239) और सातवें नंबर पर सौरव गांगुली(5104) हैं। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वर्तमान कप्तानों में धोनी अव्वल हैं। धोनी के बाद दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स की बारी आती है। डिविलियर्स ने 74 मैच में 3649 रन बनाए हैं। .

Share this story