नाक की बनावट बता देती है व्यक्तित्व

नाक की बनावट बता देती है व्यक्तित्व
हम अक्सर बुजुर्गो से सुनते है कि इस दुनिया में एक जैसी शक्ल के सात लोग होते हैं, हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई यह तो हम नहीं जानते। वैसे बहुत कम होता कि एक जैसी शक्ल का दूसरा इंसान मिलता है और अगर कभी लगता है किसी की नाक मेरे जैसी है तो किसी के होठ अपने जैसे लगते हैं। किसी के बाल कुछ मिलते-जुलते हैं तो किसी के कान। खैर, ये तो हम सभी के साथ होता ही है। क्योंकि प्रकृति में हमारी सूरत की तरह सात लोग हो सकते हैं लेकिन एक जैसी नाक और कान वाले तो ना जाने कितने ही लोग होंगे। आपको ये तो पता ही है कि आपके शरीर का हर अंग आपके व्यक्तित्व और स्वभाव की बात करता है।
आज हम आपकों नाक के बारे में बताने जा रहे है जिसके ज्ञान को जानकार शाायद हो सकता है कि आप भी ऎसे लोगों से मिले या फिर आप ही ऎसी हरकते हो जिसे आप जानते नहीं है। चलिए जानते हैं अलग-अलग तरह के नाक वाले लोगों की क्या खासियत होती है।

1. जिन लोगों की नाक शुरू से लेकर अंत तक एक समान रहती है और उनके छिद्र काफी छोटे होते हैं, ऎसे लोग काफी बुद्धिमान और दूसरों के लिए प्रेरणा साबित होते हैं। इन लोगों की दक्षता पर सवालिया निशान लगाना बहुत मुश्किल है। हां ये लोग बहुत जल्दी अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर पाते।

2. वे लोग जिनकी नाक ऊपरी और निचले हिस्से में तो समान है, लेकिन बीच में थोडा उठाव रखती है तो ऎसे लोगों में संयम और धैर्य की बहुत कमी होती है। ये लोग जल्दबाजी में ही अपने निर्णय लेते हैं। इनके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। लोग इन्हें फॉलो करने के लिए बाध्य हो जाते हैं। ये अच्छे प्रबंधक तो होते हैं साथ ही इनमें गुस्सा भी नाम मात्र का होता है।

3. जिन लोगों की नाक बीच में अंदर और फिर नीचे तक आते-आते ऊपर की ओर घूम जाती है उन लोगों के विषय में ऎसा माना जाता है कि ये लोग काफी सकारात्मक विचार रखते हैं। ये लोग संवेदनशील होने के साथ ही काफी कोमल स्वभाव के भावुक इंसान भी होते हैं। ऎसे लोग अपने आसपास और नजदीकी लोगों में खुशियां बांटने की कोशिश करते हैं। दूसरों का कष्ट इनसे बिल्कुल देखा नहीं जाता। शारीरिक संबधों के क्षेत्र में भी ये लोग काफी सक्रिय होते हैं।

4. सपाट नाक वाले लोग काफी मददगार साबित होते हैं लेकिन अगर इन्हें आपकी किसी बात पर क्रोध आ जाए तो समझ लीजिए कि उस क्रोध की ज्वाला से बचकर निकलना बहुत मुश्किल है। सपाट नाक की निशानी होते हैं उसके फैले हुए छिद्र और टिप पर थोडा उठाव। जब आप सपाट नाक वाले किसी व्यक्ति से मिल रहे हैं तो आपको उन्हें कुछ भी कहने से पहले कई बार सोच लेना चाहिए, नहीं तो इसके बाद जो होगा उसका खामियाजा आप को ही उठाना पडेगा।

5. अगर आपकी नाक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह है तो आपको जानना चाहिए कि ऎसे लोग मसलों को जल्दी और नए तरीके से हल करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों के भीतर गजब की जिज्ञासा होती है। ये लोग दुनिया की हर चीज से जुडी हर बात जानना चाहते हैं। किस्मत भी इनका साथ देती है और लोगों के बीच ये लोग आकर्षण का विषय भी बडी आसानी से बन जाते हैं। सामाजिक रूप से ये लोग काफी सक्रिय होते हैं और इन्हें सामान्य जन के बीच रहना पसंद होता है।

6. लंबी नाक वाले लोगों को दबाकर रखना बहुत मुश्किल है। अगर आप वाकई इनसे कोई काम निकलवाना चाहते हैं तो आपको इन्हें अपनी प्राथमिकता बनाना होगा। ये लोग किसी से दबकर नहीं बल्कि स्वतंत्र जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।

7. चौडी होने के साथ-साथ जिन लोगों की नाक लंबी भी होती है उन लोगों का सिक्स्थ सेंस कमाल का होता है। ये लोग अच्छे व्यवसायी भी साबित होते हैं। ऎसे लोग अपने जीवन की बडी से बडी परेशानी को भी चुटकियों में हल कर सकते हैं।

Share this story