भाजपा की हार के बाद पार्टी नेता ने महिला नेत्री को पीटा: दमन

भाजपा की हार के बाद पार्टी नेता ने महिला नेत्री को पीटा: दमन
दमन: दमन जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद पार्टी के लिए शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है। हार पर चिंतन के लिए बुलाई गई बैठक में पार्टी के दो नेताओं में हाथापाई हो गई। बडी बात यह थी कि इसमें एक महिला और एक पुरूष नेता थे। दरअसल, दमन जिला पंचायत के चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा ने चिंतन बैठक आयोजित की थी।

दमन के होटल ब्लू लगुन में यह बैठक थी। उसी दौरान दमन जिला पंचायत के पूर्व प्रमुख नवीन पटेल ने नगर पालिका की पूर्व प्रमुख रही सिम्पल कान्टेला पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों के बीच जबर्दस्त हाथापाई हुई। नवीन का नाम पहले से कई विवादों में रहा है। ऎसे में उनके साथ एक नया विवाद और जुड गया है।

अचानक हुए हमले के बाद सिम्पल ने भी अपना आपा खोया और उन्होंने भी नवीन पर हाथ उठाने की कोशिश की लेकिन नवीन सिम्पल पर लगातार हमला करते रहे। अब, यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस घटना ने भाजपा को शर्मसार कर दिया है। हालांकि अबतक पुलिस के पास इसकी शिकायत नहीं आई है।

Share this story