लड़कियों की वह बात जिसे जानने को बेताब रहता है हर लड़का

लड़कियों की वह बात जिसे जानने को बेताब रहता है हर लड़का
लड़कों में अपनी पसं‍दीदा लड़की के बारे में जानने के लिए बहुत जिज्ञासा होती है। वह ऐसी बाते भी जानना चाहता है जो लड़कियां किसी को नहीं बताती हैं। ना ब्वायफ्रेंड को, ना सहेली को। लेकिन आने वाली फिल्म 'एंग्री इंडियन गोडसेज' लड़कियों की कई बातें सामने लाएगी। आइए आपको बताते हैं, फिल्म के बारे में।

फिल्म दिखाएगी कि कैसे स्वभाव की लड़कियां अलग-अलग तरह के हालात में किस तरह से व्यहवार करती हैं। जिससे ये समझने में मदद मिलेगी कि अगर लड़की का मिजाज ऐसा है, तो वो फलां हालात में कैसे बर्ताव करेगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि लड़कियों की कौन सी छुपी हुई चाहत होती हैं। जो वो सबसे छुपा कर ही रखती हैं। साथ फिल्म में दिखेगा कि लड़कियों का एक ग्रुप कैसे मस्ती करता है। फिल्म दिखाएगी कि लड़कियां कितनी खुश, सेक्सी, संवेदनशील, प्यारी, क्रूर, वहशी और क्रेजी हो सकती हैं।

'एंग्री इंडियन गोडसेज' फिल्म में सात लड़कियों की कहानी हैं। जो सातों अलग तरह के मिजाज की हैं। हर लड़की का किरदार एक देवी से मेल खाता है। जिससे लडकियां कैसे सोचती हैं, इसका पता चलेगा। फिल्म की हर लड़की अपनी जिंदगी के रास्ते खुद चुनती है और अपनी मंजिल पाती है। फिल्म दिखाएगी कि कैसे लड़कियां बताएंगी कि वो जो हैं, अपनी वजह से हैं।

फिल्म की रिलीज की तारीख पहले सितंबर में थी। जो आगे बढा दी गई है। फिल्म के दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में साराह, तनिष्ठा चटर्जी, अनुष्का मनचंदाना, संध्या मृदुल और आदिल हुसैन हैं।

Share this story