मन की बात में मोदी का ऎलान, छोटी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म

मन की बात में मोदी का ऎलान, छोटी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के छोटे पोस्ट्स के लिए नौकरियों में इंटरव्यू की अनिवार्यता खत्म करने का ऎलान कर दिया है, जो 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। मोदी ने आज 13वीं बार देश की जनता से रेडिया पर मन की बात की। मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रुप बी, सी और डी की नौकरियों में इंटरव्यू की अनिवार्यता खत्म की गई है और इसे 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाएगा।
मोदी ने जल्द शुरू होने वाली नई सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि सोना आर्थिक शक्ति बन सकता है। हर घर को इसमें योगदान देना चाहिए। इस दिवाली के त्योहार के पहले ही हम अहम योजनाएं लॉन्च करने जा रहे हैं। गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत आप बैंक के पास सोना जमा करवा सकते हैं। इसके बदले ब्याज मिलेगा। सरकार गोल्ड के सिक्के उतारने जा रही है। नई स्कीम आर्थिक विकास को रफ्तार देगी।

और क्या बोले पीएम

शुरूआत में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पांचवें मैच का जिक्र किया। पीएम ने दोनों टीमों के खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही ऑर्गन डोनेशन को बढावा देने पर जोर दिया।

-आकाशवाणी के कन्नूर केंद्र को बधाई देता हूं। मन की बात की बात से जुडी 12वीं में पढने वाली श्रद्धा को कन्नूर केंद्र ने सम्मानित किया।

-केरल के चित्तूर के सेंट मेरी की स्टूडेंट्स ने मुझे चिट्ठी भेजी। इन बच्चों ने अंगूठे के निशान से भारत माता की तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर से सिंबोलिक मैसेज दिया। इन बच्चों ने ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाया है।

-लडकियों ने मुझसे अपील की थी कि मैं ऑर्गन डोनेशन के लिए अपील करें। अंग डोनेशन का मामला बेहद अहम है। इसे बढावा देने की जरूरत है। देश में हर साल एक लाख लोगों को आंखों की रोशनी देने की जरूरत होती है। हम सिर्फ 25 हजार लोगों को दे सकते हैं। दिल्ली के देवेश का भी जिक्र किया, जिन्होंने अंगदान पर अपना मैसेज पीएम के नाम छोडा था।

-ऑर्गन डोनेशन के रास्ते में कुछ कानूनी अडचनें हैं। कुछ राज्य काम कर रहे हैं। तमिलनाडु सबसे आगे है।

-सरदार पटेल की जयंती का जिक्र। दिवाली के लिए बधाई दी। सावधानी से पटाखे जलाने की अपील की। - अक्टूबर में होने वाले अफ्रीका समिट का जिक्र। कहा-हमारा और अफ्रीका का बेहद गहरा नाता है। जनता का भी मिलन होना चाहिए।

-मुजफ्फरनगर के गरिमा की कविता पढी, जिन्होंने अफ्रीका पर कविता लिखी थी।

-आदर्श ग्राम योजना के लिए देश के कई सांसदों की कोशिशों की तारीफ की। स्वच्छता अभियान का जिक्र। दिवाली के बाद सफाई रखने की अपील। मुंबई की सविता राय का ऑडियो मैसेज सुनाया।

इसलिए खास रहा प्रोग्राम

इस बात मन की बात इसलिए भी खास रहा क्योंकि प्रोग्राम में लोगों के भेजे गए ऑडियो मैसेज भी सुनाए गए। बता दें कि रविवार के मन की बात के लिए मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे अपने विचार और मैसेज टोल फ्री नंबर 1800-3000-7800 पर शेयर करें। पिछला एपिसोड 20 सितंबर को टेलिकॉस्ट किया गया था।

Share this story