अफ्रीकी देशों की मदद, 600 मिलियन डॉलर देगा भारत

अफ्रीकी देशों की मदद, 600 मिलियन डॉलर देगा भारत
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने अफ्रीकी देशो की 600 मिलियन डॉलर की मदद करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज हम एक दूसरे के साथ चलने की प्रतिज्ञा लेते हैं। मोदी ने तीसरे भारत-अफ्रीकी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस शिखर सम्मेलन का खास महत्व है क्योंकि यह अफ्रीका द्वारा एजेंडा-2013 स्वीकार करने के बाद का पहला बड़ा भागीदारी शिखर सम्मेलन है। पीएम मोदी ने 54 अफ्रीकी देशों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की एक तिहाई मानवता आज एक छत के नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि हम बहुत दिनों तक उपनिवेशवाद की छाया में रहे हैं और हमने स्वतंत्रता और अपने गौरव के लिए कड़ा संघर्ष किया है।उन्होंने अफ्रीकी देशों में समानता बताते हुए कहा कि एक अरब 25 करोड़ भारतीयों और एक अरब 25 करोड़ अफ्रीकियों का दिल एक साथ धड़कता है। उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों की दो-तिहाई आबादी की आयु 35 साल से कम है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीकी देशों के विकास में साझीदार बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।मोदी ने कहा कि 34 अफ्रीकी देशों में भारत के बाजार में ड्यूटी फ्री एक्सेस है। उन्होंने कहा कि हम आपके संसाधनों के मूल्य संवर्धन करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि यूएनएससी में सुधारों के लिए अफ्रीका और भारत को एक साथ मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी।

Share this story