चिता से मांस निकालकर खा रहा था युवक पकड़ा गया
Oct 29, 2015, 18:30 IST
मुरादाबाद: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक शमशान में एक युवक को लोगों ने चिता से मांस निकालकर खाते हुए रंगे हाथों पकडा है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कनकपुरा के लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए सुरजननगर में फीका नदी के पास स्थित शमशान घाट पहुंचे थे। मृतक की चिता को आग लगाने के बाद जब लोग चिता के पास से दूर गए तो शमशान में उपस्थित एक युवक चिता की ओर दौडा और वहां से वापस आकर छिप गया। इस पर लोगों को संदेह हुआ तो वे युवक के पास गए। युवकचादर में छिपकार कुछ खा रहा था।
जब लोगों ने देखा तो वह लाश का अधजला टुकडा खा रहा था। इस पर लोगों ने उसे पीटा तो उसने बताया कि यह मांस उसने पहली जली चिता से निकाला था। जिस पर लोगों ने युवक को पकड लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को युवक की जेब से अस्सी रूपए और आधा किलो अधजला मांस भी मिला।
साथ ही वहां युवक का बिस्तर, ताश के पत्ते और कंडोम के खाली पैकेट भी मिले। युवक पुलिस को सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। पुलिस का कहना है युवक मानसिक रूप से बीमार दिख रहा है। पुलिस पहले युवक का मेडिकल परीक्षण करवाएगी।