बहन ने अपनी छोटी बहन के साथ कुछ किया ऐसा की.....
Nov 1, 2015, 18:30 IST
नई दिल्ली: कहते हैं कि परिवार के लोग हमेशा आपका हित चाहते हैं लेकिन यहां पर एक बहन से अपनी छोटी बहन के साथ ऐसा कुछ किया जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने बहन की दूसरी शादी करवाने वाली महिला सहित 3 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. फतेहगढ़ चूडिय़ां कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सुच्चा सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी तलवंडी लाल सिंह ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी राजबीर कौर अपनी बहन राजो पत्नी अमन के साथ घर से सोने की बालियां, 2 सोने की अंगूठियां व 3200 रुपए लेकर चली गई है और राजबीर ने चेतन शर्मा पुत्र मनमोहन लाल निवासी भारत नगर रसूलपुर पठानकोट से दूसरी शादी करवा रही है।डी.एस.पी. ने बताया कि उनके द्वारा मामले की जांच करने के बाद थाना सदर में राजबीर कौर, राजो एवं चेतन शर्मा के विरुद्ध धारा-379, 394, 120-बी, आई.पी.सी. के तहत मुकद्दमा नं.-79 थाना सदर में दर्ज कर लिया गया है।