छोटी बहन को बचाने आई महिला पर चलाई गोली, हत्या

छोटी बहन को बचाने आई महिला पर चलाई गोली, हत्या
फतेहपुर: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में कुछ दबंगौं ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने अपनी छोटी बहन को बचाने के लिए उन बदमाशों का विरोध किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव की है। मृतका बिजौली गांव स्थित उसके पीहर आई हुई थी। मृतका की छोटी बहन को गांव के कुछ बदमाश छेड रहे थे। जब बडी बहन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि गांव के बदमाश आए दिन लडकियों को छेडते रहते हैं। मृतका को भी शादी से पूर्व ये बदमाश छेडते थे। इसी कारण से उसके पिता ने उसकी शादी जल्दी कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share this story