फेसबुक फ्रेंड से विवाहित महिला हुई रेप का शीकार

जोधपुर: फेसबुक पर अनजान शख्स से दोस्ती करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला की इज्जत ही लुट गई। राजस्‍थान के जोधपुर में महिला से ‌मिलने आए उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसका बलात्कार कर दिया।
आरोपी ने महिला को घर में अकेली पाकर उसके सा‌थ जोर-जबरदस्ती की और उसका बलात्कार किया। इतना ही नहीं शख्स ने रेप करने का वीडियो भी बना डाला और फिर लगातार महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी की धमकियों से परेशान होकर एक दिन महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने महिला का मेडिकल करा कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।
एसीपी स्वाती शर्मा के अनुसार, महिला से बलात्कार के आरोपी की पहचान गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, गजेंद्र महाराष्‍ट्र के नागपुर जिले के का रहने वाला है। 35 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 2013 में अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था।
पीड़िता के अनुसार, गजेंद्र सिंह ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर दोनों में चैटिंग होने लगी। दोनों के बीच जब गहरी दोस्ती हो गई तो आरोपी ने महिला से फोन नंबर लिया और फिर लगातार फोन पर बातें करने लगा।
महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसका पता भी ले लिया था। एक दिन उसका पति जब घर में नहीं था तब वह महिला से मिलने आया और फिर उसे नशीला कोल ड्रिंक पिला दिया। महिला जब अचेत हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की वीडियो क्लिप भी बना ली।


Share this story