बंटू यादव को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बंटू यादव को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
लखनऊ: लखनऊ में बीते ‌रव‌िवार बदमाशों की गोली से घाटल सपा पार्षद अतुल यादव को शन‌िवार सुबह डॉक्टरों ने मृत घोष‌ितति कर द‌िया। हजरतगंज के नरही में बदमाशों ने बीते रविवार सुबह पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव (40) को भरी भीड़ में गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था। गोली लगने के बाद उनका ट्रामा सेंटर की क्रिटिकल केयर यूनियट में ‌इलाज चल रहा था। आज सुबह चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोष‌ित कर द‌िया।

पार्षद बंटू बीते रव‌िवार मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला की मौत पर शोक संवेदना जताने गए थे। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। लोगों ने आननफानन में बंटू यादव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।

वारदात से इलाके में रोष व सनसनी फैल गई थी। घटना के व‌िरोध में बंटू के समर्थकों ने सड़क पर जाम भी लगाया था।

Share this story