लड़की की अश्लील क्लिप बना उसे नेट पर किया वायरल

लड़की की अश्लील क्लिप बना उसे नेट पर किया वायरल
जयपुर: तकनीक का जितना प्रयोग सही कामों के लिए किया जा सकता है, उतना ही उसका प्रयोग गलत कामों के लिए भी किया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला जयपुर से सामने आया है, जहां पर किसी ने एक लड़की की अश्‍लील क्लिप बनाकर उसे नेट पर सार्वजनिक कर दिया है।जानकारी के अनुसार बजरंग कॉलोनी, बगरू निवासी पीडि़ता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की उनकी पुत्री की अश्लील क्लिपिंग बनाकर नेट में सार्वजनिक कर दी। पीडित की रिपोर्ट के अनुसार पुत्री का क्लिप नेट पर ड़ालकर उसके नीचे लिख दिया कि 'यह आदमी अपनी पुत्रियां के साथ मिलकर यहां गलत काम करता है और इन्होंने अब तक 70 लोगों को अपना निशाना बनाया है।मामले की जानकारी देते हुए थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि नेट में जो विड़ि‍यों और फोटों अपलोड हुई है, वह उसकी पुत्री की नहीं है। लेकिन नाम पीडि़ता का ही दिया हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
source-web

Share this story