गोरा होना हो तो मटर का करें सेवन

गोरा होना हो तो मटर का करें सेवन
सर्दियों के सीजन में सब्जियों में सबसे ज्यादा मटर पसंद की जाती है।हरी सब्जियां पोष्टिक होती है और हरी फलियों के अलावा मटर की खपत सर्दियों में सबसे अधिक होती है। हरी मटर पोषक तत्वों से भरपूर होती है।आजकल डाइटिशियन्स भी मटर को आपके फूड चार्ट में शामिल करने की सलाह देते है।मटर खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही है। आइए जानें मटर खाने के फायदे-नुकसान
गोरा बनाए मटरमटर का प्रयोग खाने के अलावा रूप निखारनें के लिए भी किया जाता है। इसका प्रयोग रंगत संवारने के लिए करते है। मटर को उबाल कर पीस लें और उसमें हल्दी मिलाकर शरीर पर उबटन लगाने से स्किन का कलर फेयर होने के साथ-साथ सॉफ्ट भी बनती है।
सूजन और जलन करे दूरसर्दियों में ज्यादातर लोगों को हाथ-पैरों में सूजन की दिक्कत रहती है। इसे दूर करने के लिए सर्दियों में मटर का सेवन करना बहुत सटीक होता है। बॉडी में आई स्वेलिंग को दूर करने के लिए मटर डालकर उबलें हुए पानी से नहाने से आपको काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा शरीर में किसी भी प्रकार की जलन वाले स्थान पर मटर का पेस्ट लगाने से ठंडक मिलती है।
पैट का कैंसर से राहतमटर पर हुए शोध में पता चला है कि इसके सेवन से पैट के कैंसर में आराम मिलता है। मटर में कैंसर रोधी तत्व काउमेस्ट्रोल होता है जेा कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है।
मटर से नुकसानमटर के इतने सारे फायदों के बाद इससे होने वाले नुकसान को जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। फायदों पर भारी पड़ने वाला नुकसान वास्तव में खतरनाक है,जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
फर्टिलिटी समस्यामटर खाने से महिलाओं और पुरूषों दोनों में फर्टिलिटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ज्यादा मटर खाने से पुरूषों की फर्टिलिटी पर विपरित असर पड़ता है। शोध के अनुसार इसमें पाए जाने वाला नेचुरल केमिकल एम-जाइलोहाइड्रोक्यून फर्टिलिटी रेट को 60 प्रतिशत तक कम कर देता है। महिलाओं को इसके अधिक सेवन से प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Share this story