रमजान की मां बोली-नही आऊंगी भारत

रमजान की मां बोली-नही आऊंगी भारत
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक एनजीओ के पास रह रहे लडके रमजान की मां होने का दावा करने वाली रजिया बेगम ने फिलहाल भारत आने से इनकार कर दिया है। रजिया ने कहा है कि भारत में पाकिस्तान विरोधी माहौल है, इसलिए वह बेटे को लेने नहीं आएंगी। उन्होंने भारत सरकार की मदद लेने से भी मना कर दिया है।
सरकार ने उसे भारत आकर अपने बेटे की पहचान के लिए मदद की पेशकश की थी। रजिया बेगम का प्रतिनिधित्व करने वाले जानेमाने पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने यहां मीडिया को बताया कि रजिया बेगम ने सुषमा स्वराज की भारत यात्रा में मदद की पेशकश ठुकरा दी है।
बर्नी ने कहा कि रजिया बेगम को भारत यात्रा करने तथा अपने पुत्र से मिलने एवं अपने पुत्र की पहचान में मदद की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने इस पेशकश को ठुकरा दिया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था कि पाकिस्तान रमजान को स्वीकार करने को तैयार है और भारत सरकार उसे वापस भेजेगी।

Share this story