प्यार में डॉक्टर का पंचनामा

प्यार में डॉक्टर का पंचनामा
आज तक आपने यह तो सुना होगा कि प्यार के जाल में फंसाकर युवक अपनी प्रेमिका के साथ रेप के बाद ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर देता है। लेकिन, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अनोखा ही मामला सामने आया है। जहां एक खूबसूरत महिला ने अधेड डॉक्टर को ही प्यार के जाल में फंसाकर करीब 20 लाख रूपये ऎंठ लिए। आखिरकार हताश डॉक्टर ने हरिनगर पुलिस थाने में मदद की गुहार लगाई।

वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये महिलाएं गैंग बनाकर लोगों को चूना लगाती है। यह गैंग अब तक पांच शहरों में डॉक्टरों को फंसाकर करोडों रूपये ऎंठ चुकी है। वहीं, आरोपी महिला ने कबूला कि उसने डॉक्टरों को ठगने का आइडिया हॉलिवुड फिल्म थ्रिलर देखकर लिया।

यह है मामला...

एक महिला डॉक्टर के पास इलाज के लिए आई और फिर अधेड डॉक्टर को प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद धीरे-धीरे नजदीकियां बढानी शुरू की और घर तक पहुंच गई। महिला अपनी एक सहेली को डॉक्टर के घर पर लेकर आई। जब डॉक्टर दोनों को बाहर छोडने आया तो वहां पहले से ही खडे युवक ने डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। डॉक्टर कुछ समझ पाता तब तक महिला की सहेली ने डॉक्टर को रेप केस में फंसाने की धमकी दे डाली। यह सब सुनकर डॉक्टर डर गया और 20 लाख रूपये में सौदा कर बात को खत्म कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने थाने में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Share this story