दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जाने कब करनी है पूजा

दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जाने कब करनी है पूजा
दीपोत्सव के दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही भगवान श्रीगणेश की भी पूजा की जाती है।

दीपावली पर बुधवार को अमावस्या सूर्योदय के पहले ही शुरू होकर रात 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इस बार दीपावली पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है। दीपावली पर तीन बहुत शुभ योग बन रहे हैं। दीपावली पूजन के लिए ये तीनों योग ही सर्वश्रेष्ठ हैं। इन योगों में की गई लक्ष्मी पूजा से हर प्रकार के सुखों की प्राçप्त संभव है। ये योग धन लाभ के लिए भी बहुत शुभ माने गए हैं। अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के लिए अलग-अलग सर्वश्रेष्ठ महुर्त हैं।

जानिए विभिन्न क्षेत्र से जुडे व्यक्तियों के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त..

सुबह 7.10 से लेकर 11.32 तक : कारखाना, ट्रांसपोर्ट, डॉक्टर, होटल, मेडिकल स्टोर्स, बिजनेस

सुबह 11.28 से दोपहर 2.38 तक: वकीलों, चार्टर एकांउटेंट, प्रॉपर्टी डीलर

दोपहर 2.24 से शाम 5.35 तक: शेयर बाजार, फाइनैंस, बैंक, अनाज व्यापारी, इंटीरियर और आउटर डेकोरेटर, फर्नीचर, सिविल इंजीनियर्स

शाम 5.30 से रात 8 बजे तक: व्यापारी, नौकरीपेशा, गृहस्थ


Share this story