एक नया भारत बनाना चाहते हैं। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और क्लीन इंडिया

एक नया भारत बनाना चाहते हैं। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और क्लीन इंडिया
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिअेन की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन वेंबले स्टेडियम में 60 हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को टीवी और अखबारों में दिखाया जाता है उससे कहीं बडा है। मोदी ने यह भी कहा कि आप लोगों को देखकर ऎसा लग रहा है जैसे मैं घर पर ही हूं। मोदी ने ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय की तारीफ की।

मोदी ने यह भी कहा कि भारतीयों को इस बात पर गर्व है कि ब्रिटेन की संसद के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ती लगी हुई है। साथ ही मोदी ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच भागीदारी का यह ऎतिहासिक दिन है। मोदी ने कहा कि भारतीय मेहनत करने और अपने देश का नाम ऊंचा करने में कभी पीछे नहीं हटे हैं। मोदी ने कहा कि भारत को अपनी विभिन्नता वाली विशेष्ाता पर गर्व है और देश के लोग अपनी जान हथेली पर लेकर देश की सेवा करते हैं।

मोदी ने कहा कि भारत में विभिन्न जातियों के, अलग अलग संस्कृति वाले लोग मिल जुलकर रहते हैं। लोगों को इस बात आश्चर्य होता है कि इतनी विभिन्नताओं के बावजूद भारत के लोग कैसे मिल जुलकर रहते हैं। मोदी ने यह भी कहा कि आज दुनिया में भारत का गौरवान्वित स्थान है, इसलिए पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। मोदी के भाषण के दौरान पूरा स्टेडियम मोदी मोदी के नारों से गूंज गया।

मोदी ने यह भी कहा कि आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे की आजादी के 70 सालों बाद भी देश में 18 हजार गांव ऎसे हैं, जहां बिजली का एक खंभा भी नहीं है। मोदी ने स्वच्छता की बात भी की। मोदी ने कहा कि क्या आप साफ भारत पर गर्व करना पसंद नहीं करेंगे। मोदी ने कहा कि उन्होनें इस चुनौती को स्वीकार किया है। मोदी ने कहा कि हम एक नया भारत बनाना चाहते हैं। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और क्लीन इंडिया।

साथ ही मोदी ने यह भी कहा आप लोग टीवी पर जो भारत देखते हैं असल में भारत उससे कहीं ज्यादा बडा है। मोदी ने राजस्थान के अलवर जिला निवासी इमरान खान की तारीफ करते हुए कहा कि इस व्यक्ति ने शिक्षा के लिए 50 एपस बनाए हैं। इन एपस को उसने छात्र-छात्राओं को मुफ्त दिया गया है।


Share this story