पेरिस में आतंकी हमला,१५३ मौतें
Nov 13, 2015, 18:30 IST
पेरिस: पेरिस में शुक्रवार रात 6 जगहों पर हमले हुए। इसमें 153 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या और भी बढने के आसार है। सैंकडों लोग घायल हुए हैं। पेरिस पुलिस के सूत्रों के अनुसार एक मुत हमलावर के पास सीरियाई पासपोर्ट था जबकि कंसर्ट हमले का एक हमलावर फ्रांसीसी नागरिक है। हमलों के बाद एफिल टॉवर को बंद कर दिया गया है।बीबीसी के मुताबिक, कम से कम सात जगहों पर हमले हुए हैं। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, हमले में शामिल सभी आतंकी मारे जा चुके हैं। भारतीय वक्त के मुताबिक आतंकियों ने शनिवार तडके पेरिस में सात अलग-अलग जगहों पर हमला किया। आतंकवादियों ने बैटाकलां कंसर्ट हॉल और नेशनल स्टेडियम को निशाना बनाया गया। कंसर्ट हॉल में 118 लोगों को बंधक बनाया गया था। इस हमले में एक शख्स गिरफ्तार किया गया है, जिसने कहा है कि ये धमाके आईएसआईएस के मिशन के तहत किए गए हैं। हमले के बाद फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांसवा ओलांद ने जी-20 समिट का दौरा रद्द कर दिया है। फ्रांस में स्टेट ऑफ इमरजेंसी लागू कर दी गई है। पूरा यूरोप हाई अलर्ट पर है। फ्रांस के कमांडोज ने अब तक आठ हमलावरों को मार गिराया है।
इस बीच, फ्रेंच मीडिया ने दावा किया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद फ्रांस में हुई यह अब तक की सबसे घातक हिंसात्मक घटना है। मारे गए लोगों में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। फ्रांस में भारत के दूतावास के नंबर हैं- 0140507070 और 0033140507070। आप अपनों की खैर-खबर के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
इन सात स्थानों पर हुए हमले
- बैटाकलां थिएटर- यहां लोगों को बंधक बनाकर मारा गया।
- ला कैरिलॉन- यहां आतंकियों ने गोलीबारी की।
- पेटाइट कंबोज रेस्त्रां- यहां पर भी आतंकियों ने गोलीबारी की।
- ला बेला इक्वाइप- इस स्थान पर भी गोलीबारी करके लोगों को मारा गया।
- पेरिस नेशनल स्टेडियम- यहां आत्मघाती हमला किए जाने की खबर है।
- लेस हेल्स- यहां पर भी गोलीबारी के जरिए हमले की खबर है।
- रू डी चेरौन- इस स्थान पर भी गोलीबारी की गई।
शार्ली हेब्दो से महज 200 मीटर दूरी पर यह कंसर्ट हॉल
स्थानीय खबरों के मुताबिक, 100 से अधिक लोग बैटाकलां कंसर्ट हॉल जो कि सेंट्रल पेरिस के कंसर्ट हॉल में मारे गए। यह हॉल शार्ली हेब्दो के पूर्व दफ्तरों से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। याद दिला दें कि शार्ली हेब्दो के इन दफ्तरों पर जनवरी में जिहादियों ने हमला किया था। चश्मदीदों के मुताबिक, 2 से 3 लोग अंदर आए और उन्होंने बम के गोले फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि कुछ लोगों को एक-एक करके गोली मारी गई। "भाषा" के मुताबिक, इस हॉल में एक अमेरिकी रॉक बैंड को प्रस्तुति देनी थी। कई लोगों को यहां बंदी बना लिया गया और हमलावरों ने उनकी ओर विस्फोटक उछाल दिए। इमारत पर धावा बोलकर पुलिस ने तीन हमलावरों को मार गिराया।
नेशनल स्टेडियम में मौजूद थे फ्रांसीसी राष्ट्रपति
नेशनल स्टेडियम के बाहर तीन आत्मघाती हमले हुए और जिस दौरान ये हमले हुए, फ्रांसीसी राष्ट्रपति भी स्टेडियम में मौजूद थे। हालांकि सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति को सुरक्षित निकाल लिया। नेशनल स्टेडिय के ही पास के इलाकों में 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस स्टेडियम में हमले के वक्त फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच हो रहा था। अलायंस पुलिस नेशनल के अधिकारी ग्रेगरी गौपिल ने कहा कि दो प्रवेश द्वारों और मैक्डॉनल्ड्स के निकट एक साथ विस्फोट हुए। स्टेडियम ग्रेगरी इलाके में आता है। स्टेडियम में कलरात मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के एक रिपोर्टर ने दो विस्फोटों की अवाज सुनी। यह अवाजा इतनी जोरदार थी कि वहां टीमों की हौसलाअफजाई कर रहे दर्शकों के भारी शोरगुल के बावजूद भी यह कानों को भेद गई।