बारिश की वजह से रद्द हुए मैच होगे मंगलवार सुबह 9 :15 बजे

बारिश की वजह से रद्द हुए मैच होगे मंगलवार सुबह 9 :15 बजे
बेंगलुरु-- बारिश ने भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार के खेल पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। सुबह 11.30 बजे दोनों अंपायरों ने लगातार बारिश देखते हुए खेल रद्द करने का फैसला किया। मंगलवार को मौसम की मेहरबानी रहने पर खेल सुबह 9.15 बजे शुरू होगा।
इससे पहले भी दूसरे दिन बारिश के कारण दोपहर दो बजे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया था। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे। शिखर धवन 45 और मुरली विजय 28 रन पर नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 214 रन बनाए थे।
रविचंद्रन अश्विन व रवींद्र जडेजा ने 4-4 विकेट लिए। भारतीय टीम पहली पारी की तुलना में अब भी 134 रन पीछे है। चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 108 रन से हराया था।

Share this story