शहद खाने के फायदे

शहद खाने के फायदे
लाइफस्टाइल डेस्कः शहद केवल स्वाद से ही भरपूर नहीं है, बल्कि हमारे हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे में जरूरी है कि शहद के फायदे, उसके इस्तेमाल के तरीके आदि के बारे में जाना जाए। बहुत सारे फूलों के रस से तैयार होने के कारण इसमें ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जिनकी इस्तेमाल सिर्फ हेल्थ के ही लिए नहीं बल्कि खूबसूरती निखारने के लिए भी किया जाता है।शहद का इस्तेमालडाइजेशन से जुड़ी परेशानियों को करे दूरशहद गैस, कब्ज, सूजन आदि पाचन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में सहायक होता है। इसमें प्रोबायोटिक होता है, जो डाइजेशन को दुरुस्त करता है, इम्यूनिटी पावर बढ़ाता है और एलर्जी के खतरे को कम करता है।हीमोग्लोबिन बढ़ाता हैअगर गुनगुने पानी में शहद मिला कर पिएं तो यह हमारे शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है। इससे ब्लड में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है, जिससे आयरन की कमी का खतरा कम होता है।एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूरशहद में न्यूट्रास्यूटिकल्स शामिल हैं। इनसे हमारे बॉडी की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। यहां तक कि शहद का इस्तेमाल करने से दिल की बीमारी और कैंसर जैसे कई घातक रोगों का भी खतरा कम हो जाता है।स्किन के लिए फायदेमंददूध और शहद दोनों में ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो सुन्दर और चिकनी त्वचा पाने में मदद करते हैं। इसलिए दूध और शहद का एक साथ सेवन करना स्किन की चमक को बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है।घाव ठीक करने में सहायकइसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण हैं। कई स्टड़ीज से पता चला है कि शहद घाव के इलाज के लिए फायदेमंद होता है।दिल का टॉनिकशहद दिल को हेल्दी रखने में कारगर है। इसके लिए स्वस्थ व्यक्ति को पांच से 10 ग्राम शहद रोजाना खाना चाहिए।वजन घटाने में सहायकयह वजन घटाने में भी सहायक होता है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी है।

Share this story