जानिए BP से बचने से घरेलू नुस्खे

जानिए BP से बचने से घरेलू नुस्खे
हेल्थ डेस्क--आज की बिजी लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर (BP) की प्रॉब्लम्स कई लोगों में देखने को मिलती है। इसके पेशेंट्स को चक्कर आना, नींद नहीं आना, हार्ट बीट बढ़ जाना जैसी प्रॉब्लम्स होती हैं। BP के पेशेंट को कम नमक खाने की सलाह दी जाती है। BP से बचने और इसे कंट्रोल करने के कई आसान घरेलू उपाय भी हैं। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. बी. एस. राठौर बता रहे हैं ऐसे ही कुछ आसान घरेलू उपाय...1. लहसुन की कलियां खाएंलहसुन की कलियों को खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एलीसीन नामक तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। लहसुन की दो कच्ची कलियों को सुबह-सुबह खाने से काफी आराम मिलता है।2. अदरक खाएंभोजन और चाय में अदरक का यूज करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एलीसीन नामक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही इसमें काफी पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं।3. पपीता खाएंहाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को पपीता जरुर खाना चाहिए। पपीते में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करता हैं। 4. गेहूं और चने की रोटी खाएंगेहूं और चने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गेहूं और चने के आटे को बराबर मात्रा लें। इसे अच्छे से गूंध लें और इसकी रोटी को खूब चबाकर खाएं। इससे भी काफी राहत मिलती है।5. नींबू पानी पिएंनींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड के सर्कुलेशन को मैनेज करता है और विटामिन सी कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नींबू पानी काफी फायदेमंद है। इसके लिए आधा ग्लास पानी में आधा नींबू निचोड़कर 2-2 घंटे में पीते रहने से राहत मिलती है। 6. गर्म पानी में काली मिर्च मिलाकर पिएंकाली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने से यह BP की दवाई का काम करता है। इसके लिए आधे गिलास पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर घोलकर गर्म कर लें। ठंडा होने पर 2-2 घंटे के डिस्टेंस में पीते रहें।7. आंवले का रस और शहद पिएंआंवला और शहद में भी काफी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और कई बीमारी से लड़ने की ताकत देते हैं। इसके लिए एक चम्मच आंवले का रस और इतना ही शहद मिलाकर सुबह-शाम पिएं। 8. तुलसी और नीम के पत्ते का घोल पिएंतुलसी में यूजीनॉल सिट्रोनिलॉल, लिनालाल और नीम में पोटाश तत्व पाया जाता है जो मिलकर BP की दवा का काम करते हैं। रोज सुबह खाली पेट तुलसी और नीम के पत्तों का घोल बनाकर पिएं। इस घोल को बनाने के लिए 20 ग्राम पानी लें। इसमें तुलसी के पांच पत्तों और नीम की पत्तियों को पीसकर मिला लें। इस घोल को पीने से फायदा होता है।9. मेथी दाने को पीसकर पानी के साथ लेंमेथी दाने में भी विटामिन सी के साथ कई तत्व होते हैं। इसे पानी के साथ घोलकर पीने से शरीर को कई रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर से भी राहत मिलती है। 10. गाजर और पालक का रस पिएंहाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में गाजर और पालक भी काफी इफेक्टिव है। इनमें विटामिन सी बड़ी मात्रा में होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसका एक ग्लास रस सुबह शाम पिएं, फायदा होगा।11. केले खाएंकेले में पोटेशियम होता है जो शरीर में सोडियम (नमक) के इफेक्ट को कम करता है। रोज दो या तीन केले खाकर हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।


Share this story