लडके-लडकियां कर रहे थे रेव पार्टी और फिर .....

लडके-लडकियां कर रहे थे रेव पार्टी और फिर .....
मुरादाबाद: मुरादाबाद के एक होटल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर कई लडके और लडकियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन थाने पहुेचने से पहले ही उनको छुडा लिया गया। पुलिस को होटल से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

घटना मुरादाबाद के सिविल लाइन्स क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवलि लाइंस क्षेत्र के एक होटल में कुछ लडके-लडकियां रेव पार्टी कर रहे थे। पुलिस को इस रेव पार्टी की सूचना मिली तो पुलिस ने होटल पर छापा मारा।

बताया जा रहा है कि रेव पार्टी में शामिल लडके-लडकियां रसूखदार परिवारों से हैं। इसी कारण सभी लडके लडकियों को थाने जाने से पहले ही छुडा लिया गया। पुलिस को मौके से ड्रग्स भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि रेव पार्टी किसी लडके के जन्मदिन के उपलक्ष में रखी गई थी।

Share this story