महिला के साथ किया दो युवको ने दुष्कर्म

महिला के साथ किया दो युवको ने दुष्कर्म
पटना-- कदमकुआं में एक महिला को दो युवकों ने सूनसान जगह पर दुष्कर्म का शिकार बना लिया। जिसके बाद महिला ने घटना के संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि उनमें से एक महिला का ब्वॉय फ्रेंड है।पुलिस को घटना स्थल से एक शराब की बोतलभी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर चौक, नाला रोड के रहने वाले वेदांत कुमार का कदमकुआं की महिला से दोस्ती है, जिसका फायदा उठाते हुए युवक ने महिला को रात में बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों उसे छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद महिला कदमकुआं थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। दोनों युवकों के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Share this story