ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा

ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा
बहुत हाई क्वालिटी वाला 1,111 कैरेट का हीरा ढूंढ निकाला गया है। अफ्रीका महाद्वीप में स्थित बोत्सवाना देश में मिले इस हीरे को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा बताया जा रहा है। इस हीरे को कनाड़ा की लुकारा डायमंड नामक कंपनी ने खोजा है।कंपनी का कहना है कि उसे यह हीरा बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोने के उत्तर में लगभग 500 किमी दूर स्थित करावे खान में मिला है। बोत्सवाना दुनिया का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक देश है।लुकारा डायमंड के सीईओ विलियम लैम्ब ने कहा है कि 'जेम क्वालिटी यह हीरा 1,000 कैरेट से भी बड़ा है। यह सदी की सबसे बड़ी खोज है।' विलियम ने कहा है कि करावे माइन से ही कंपनी को दुर्लभ किस्म के 813 और 374 कैरेट के दो अन्य सफेद हीरे भी मिले हैं।इससे पहले 1905 में 3,106 कैरेट का कुलिनन हीरा दक्षिण अफ्रीका में मिला था। कुलिनन हीरे के 9 अलग-अलग टुकड़े किए गए थे। इनमें से कुछ हीरे ब्रिटिश क्राउन में जड़े हुए हैं।

Share this story