आजम खान का रेप पीड़िता को लेकर विवादित बयान
Nov 19, 2015, 18:30 IST
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। कानपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने रेप पीड़ित पर निशाना साधा।
दरअसल, रेप पीड़ित महिला एक महिला वकील के साथ आई थी और आजम खान से मिलकर अपनी शिकायत करना चाहती थी लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों ने उसे रोक लिया। इस पर कार्यक्रम में थोड़ा हंगामा हुआ। इसी बात को लेकर आजम खान रेप पीड़ित महिला से नाराज हो गए।
उन्होंने मंच से ही पीड़ित महिला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन बहनों ने अव्यवस्था फैलाई है, हम उनका मेमोरेंडम लेकर जाएंगे लेकिन उन्हें यहां से शोहरत जरूर मिल गई है। यही नहीं आजम ने ये भी कहा कि उनकी जो शिकायत है वो बदनामी की शिकायत है। अगर वो इस बदनामी को इतनी शोहरत देंगी तो जमाने को शक्ल कैसे दिखाएंगी? हालांकि बाद में उन्होंने दूसरी बात कही। मैं अभी पूरी वजह नहीं जान पाया हूं लेकिन जिस बहन ने यहां बड़ा हल्ला किया है उससे मैंने यह अंदाजा लगा लिया है कि बात जरूर गंभीर होगी।
आजम खान के इस बयान के बाद पीड़ित महिला का कहना है आजम खान ने उनके लिए अपशब्द कहे हैं और अब वो आजम खान से कभी नहीं मिलेंगी। रेप पीडिता ने बताया कि जब वह अपने पति के साथ कहीं जा रही थी तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे गाड़ी में जबरदस्ती बिठा लिया और उसके साथ रेप किया और फिर सब्जी मंडी में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ छेड़छाड़ का केस दर्ज की।