अब राहुल गांधी दिखायेगे संसद में ताकत

अब राहुल गांधी दिखायेगे संसद में ताकत
सहारनपुर-- कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज के दौर में देश का किसान बहुत दुखी है और आत्महत्या करने को मजबूर है। इसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार जिम्मेदार है तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सपा सरकार। सोमवार को राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के किसानों की गन्ना, धान व पापुलर से जुड़ी समस्याओं और मजदूरों की मनरेगा को लेकर अंबाला रोड स्थित गांव पिलखनी के औद्योगिक क्षेत्र से गांव पटनी तक 7 कि.मी. लंबी पद यात्रा की।
उन्होंने सभा को संबोधित करते कहा कि वह संसद में अपनी ताकत दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व केन्द्र में मोदी जी की सरकार आई थी। उन्होंने सभी लोगों से अच्छे दिन आने का वायदा किया था। उन्होंने सवाल किया क्या इनमें किसी एक भी व्यक्ति के अच्छे दिन आए हैं, लेकिन मोदी आज विदेशों का भ्रमण कर रहे हैं और मजदूर-किसान से लेकर हर वर्ग परेशान है। उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे?

Share this story