अप्राकृतिक संबंध बनाने वाला इंसान पति कैसे हो सकता है

अप्राकृतिक संबंध बनाने वाला इंसान पति कैसे हो सकता है
देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और रेप के मामले बढते जा रहे है। ऎसा लगता है कि घर के अंदर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। गुजरात के अहमदाबाद में एक 27 वर्षीय महिला ने अपनी याचिका में पति पर घरेलू हिंसा और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाय है। इस पर पति ने मामला खत्म करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे बाद में उसने वापस ले लिया।

गुजरात हाईकोर्ट ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस तरह का बर्ताव करने वाला कोई जानवर ही हो सकता है। जज ने कहा कि यदि आरोप सही हैं तो पति ने एक तरह से महिला की जिंदगी को ही तबाह कर दिया। इसानपुर की रहने वाली महिला ने वडोदरा के अपने पति के खिलाफ याचिका में आरोप लगाया था कि 2013 में शादी के बाद से ही उसका उत्पीडन शुरू कर दिया गया।

महिला ने आरोप लगाया कि वह मल्टीनैशनल कंपनी में काम करने वाले अपने पति के साथ दो बार अमेरिका गई थी। इस दौरान भी उसने उसका उत्पीडन किया और अप्राकृतिक सेक्स करने का प्रयास किया।

Share this story