दुनिया की सबसे पहली महिला लूसी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया।

दुनिया की सबसे पहली महिला लूसी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया।
नई दिल्ली।सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को दुनिया की सबसे पहली महिला लूसी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। गूगल ने इस दिन को ख़ास मनाने के लिए लूसी का डूडल बनाया। लूसी का यह डूडल लगते ही काफी लोगों ने इसे पसंद किया। गौरतलब है कि लूसी ऑस्ट्रोपिथेकस अफ़रेंसिस प्रजाति की महिला थी। लूसी की खोज डोनाल्ड सी जोहांसन ने सन 1973 में की थी। लूसी को नाम प्रसिद्द म्यूजिक बैंड बीटल्स के गाने 'लूसी इन द स्काई विद डायमंड्स' से दिया गया था। लूसी की खोज करीब 41 साल पहले तब हुई थी जब हड्डियों के कुछ अवशेषों से मिलकर एक ऑस्ट्रोपिथेकस अफ़रेंसिस प्रजाति के होमिनिड का कंकाल बनाया गया था। यह प्रजाति लगभग 3.2 मिलियन साल पहले पाई जाती थी।

Share this story