बक्से में मिली महिला की लाश से सनसनी
Nov 23, 2015, 18:30 IST
नई दिल्ली: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक बक्से से महिला की लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सीलमपुर के चोहान बागर की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीलमपुर के नाले में सुबह मजदूर सफाई कर रहे थे। सफाई करते वक्त मजदूरों को नाले में एक बडा बक्सा मिला। बॉक्स काफी भारी था। जब मजदूरों ने बक्से को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला की लाश देखकर सब चौंक गए।
बक्से में महिला की लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सैंकडों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।