तीसरे टेस्ट मैच में अफ्रीका का लगा झटका

तीसरे टेस्ट मैच में अफ्रीका का लगा झटका
नागपुर-- साइमन हार्मर (78-4) और मोर्ने मोर्कल (35-5) ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए बुधवार को यहां शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 215 रनों पर समेट दी। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 78.2 ओवरों का सामना किया। भारत की ओर से मुरली विजय ने सबसे अधिक 40 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 34 तथा रिद्धिमान साहा ने 32 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कागिसू राबाडा, डीन एल्गर और इमरान ताहिर ने एक-एक सफलता हासिल की। भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 50 रन की हुई जो मुरली विजय और शिखर धवन के बीच हुई।भारत की पहली पारी 215 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपने दो अहम विकेट गंवा दिए हैं। पहला झटका स्टियान वैन जेल के रूप में लगा जो बिना खाता खोले रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर रहाणे को कैच थमा बैठे। उस वक्त मेहमान टीम का कुल योग 4 रन था।टीम के स्कोर में अभी 5 रन और जुड़े ही थे की जड़ेजा ने नाइट वॉचमैन के रूप में खेलने आए इमरान तामिर को चार रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए थे। कप्तान हाशिम अमला और डीन एलगर क्रीज पर थे।इससे पहले,टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत को मुरली विजय और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े, इसी स्कोर पर धवन 12 रन बनाकर डीन एल्गर को कैच थमा बैठे। इसके बाद अच्छी लय में दिख रहे मुरली विजय 40 रन बनाने के बाद मोर्ने मोर्केल की गेंद पर पगबाधा हो गए। लंच के बाद चेतेश्वर पुजारा 21 रन बनाने के बाद साइमन हार्मर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अजिंक्या रहाणे(13) और विराट कोहली(22) के विकेट दो रन के अंदर गिर गए। दोनों के विकेट मोर्ने मोर्केल को मिले।इसके चलते एक समय 94 रन दो विकेट से भारत का स्कोर 116 रन पर पांच विकेट हो गया। इसके बाद रोहित शर्मा भी असफल रहे और 28 गेंद खोलने के बावजूद वे केवल दो रन बना पाए। उन्हें स्पिनर साइमन हार्मर ने वापस भेजा। इसके बाद जडेजा और साहा ने सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़ टीम को सहारा दिया। जडेजा 34 रन बनाने के बाद केगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। कुछ देर बाद ही साहा भी 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्मर और ताहिर ने बाकी बल्लेबाजों को समेट दिया।इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए हैं, वरुण आरोन और स्टुअर्ट बिन्नी की जगह रोहित शर्मा और अमित मिश्रा को शामिल किया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में काइली एबॉट की जगह साइमन हार्मर को जगह दी गई है। टीम इस प्रकार है: भारतविराट कोहली, मुरली विजय, शिखर धवन, अजिंक्या रहाणे, चेतेश्व पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रवीन्द्र जडेजा, आर अश्विन, अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा। दक्षिण अफ्रीकास्टीयान वान जिल, डीन एल्गर, फाफ डु प्लेसी, हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, डेन विलास, केगिसो रबाडा, साइमन हार्मर, मोर्ने मोर्केल और इमरान ताहिर।

Share this story