नौसेना के किया 15 मछुआरों को गिरफ्तार

X
brijesh25 Nov 2015 6:30 PM GMT
कोलंबो-- श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकडऩे को लेकर वहां की नौसेना ने आज कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इस महीने इस तरह की यह पांचवीं घटना है। नौसेना प्रवक्ता अकरम अलावी ने बताया कि तलईमन्नार के उत्तर पश्चिम और पाक की खाड़ी के पास श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकडऩे को लेकर इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया गया और तलईमन्नार एवं जाफना में मत्स्य विभाग अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि रामेश्वरम के रहने वाले 11 मछुआरों को कच्चातीवु के पास गिरफ्तार किया गया। इस द्वीप को 1974 में भारत ने श्रीलंका को सौंप दिया था। इन मछुआरों को तलईमन्नार ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुडुकोट्टई जिला स्थित जगदपट्टीनम के अन्न मछुआरों को श्रीलंका तट के पास गिरफ्तार किया गया और उन्हें कांगेेसनथुरई ले जाया गया। उन्होंने बताया कि कच्चातीवु के पास एक नौका डूब गई और इस पर सवार छह मछुआरों को अन्य मछुआरों ने बचा लिया था उन्हें यहां ले आए। श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकडऩे को लेकर वहां की नौसेना ने इस महीने पांच बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पिछले हफ्ते सभी 126 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया था जो देश के जल क्षेत्र में मछली पकडऩे को लेकर श्रीलंका हिरासत में थे। श्रीलंका सरकार ने कहा है कि उसके जलक्षेत्र में मछली पकडऩे वाले भारतीय मछुआरों के उपकरणें को जब्त करने के लिए उसने एक नया विधेयक पेश करने की योजना बनाई है।
Next Story