जुआ में नकली नोट चलाने वाले एक तस्कर को कमला नगर पुलिस ने पकडा

जुआ में नकली नोट चलाने वाले एक तस्कर को कमला नगर पुलिस ने पकडा
भोपाल-- जुआ में नकली नोट चलाने वाले एक तस्कर को कमला नगर पुलिस ने पकडा है। आरोपी के पास से 100-100 रूपए के 9 नकली नोट भी जब्त हुए हैं। आरोपी साढ़े चार हजार रूपए के नकली नोट के बदले 1500 रूपए अदा करता था। कमला नगर टीआई मुख्तार कुरैशी के मुताबिक मंगलवार रात पुलिस को पीएनटी चौराहे पर एक संदिग्ध के देखे जाने की सूचना मिली थी। एसआई प्रकाश सिंह राजपूत और आरक्षक महेश सोनी ने दबिश देते हुए मौके से विशाल नगर, नीलब़ड निासी राहुल शाही (24) पिता सुरेंद्र शादी को हिरासत में ले लिया।

उसके पास से 100-100 के 9 नकली नोट जब्त हुए। जब्त नोटों में 4 नोट एक ही नंबर के थे, जबकि पांच के सीरियल नंबर एक थे। राहुल ने बताया कि वह पहले क्रेशर में काम करता था। करीब 8 महीने से नकली नोट चल रहा है। यह नोट जुआ आदि जगहों पर खपाता था।

उसे 1500 रूपए अदा करने पर 4500 रूपए के नकली नोट मिलते थे। अब तक की पूछताछ में उसने गिरोह के सरगना और नोट लाने वाली जगह का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर कमला नगर पुलिस को सौंपा है।


Share this story