त्रियपति बाला की का विवाह रविवार को मुंबई में उनकी पत्नियों देवी श्रीदेवी व भूदेवी के साथ संपन्न होगा।

त्रियपति बाला की का विवाह रविवार को मुंबई में उनकी पत्नियों देवी श्रीदेवी व भूदेवी के साथ संपन्न होगा।
भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के विवाह की परंपरा की रस्म अदायगी मुंबई में रविवार को उनकी पत्नियों देवी श्रीदेवी व भूदेवी के साथ संपन्न होगा। आयोजकों ने यह जानकारी दी। यह समारोह शनमुखानंद हॉल में होगा, जहां तीन साल के अंतराल के बाद उनकी प्रतिमाओं को लाया जा रहा है।

बॉम्बे साउथ कन्नड ब्राह्मण एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश राव ने कहा, "सभी लोगों के लिए तिरूपति जाना संभव नहीं है। इसलिए हमने प्रतिमाओं को मुंबई लाने का फैसला किया है, जहां हम शांति के लिए उनकी प्रार्थना कर सकते हैं।" आंध्र प्रदेश में स्थित तिरूपति मंदिर में यह परंपरा रोजाना तौर पर निभाई जाती है।

रविवार को भगवान बालाजी और उनकी पत्नियों की प्रतिमाओं को जुलूस के माध्यम से हॉल में लाया जाएगा और तिरूपति के पुजारी पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चाारण करेंगे। समारोह के दौरान हवन, तिरूमंगल्या धर्नम (मंगलसूत्र बांधना) व मंगल्यम थांतूनानेरा का जाप व ढोल बजाए जाएंगे।


Share this story