वाट्सएप पर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले पुलिस अफसर ने की खुदकुशी
Nov 27, 2015, 18:30 IST
वाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजने के आरोप में निलंबित एक पुलिस अफसर ए पी शाहजी ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना से केरल पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय शाहजी ने अपने अधिकारियों से सफाई में कहा था कि ये फोटो गलती से वाट्सएप पर चले गए थे। ये फोटो ऐसे ग्रुप में शेयर हो गए थे जिनमें महिलाओं समेत कई पुलिस अफसर शामिल थे।
शाहजी की सफाई पर अधिकारियों का तर्क था कि एक पुलिस अफसर होने के नाते उन्हें सतर्कता बरतनी चाहिए थी। इसके बाद शाहजी को निलंबित कर दिया गया था।