बाजीराव मस्तानी में देखिये दीपिका का ग्लैमरस अंदाज

बाजीराव मस्तानी में देखिये दीपिका का ग्लैमरस अंदाज
मुंबई -- बॉक्स ऑफिस पर एक साथ टकराने जा रही फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिलवाले' की कास्ट इन दिनों जोरों से प्रमोशन में जुटी हुई है। एक तरफ जहां दिलवाले की टीम लंदन में है वहीं 'बाजीराव मस्तानी' की टीम भारत में लोगों का दिल जीत रही है।
ऐसे में हमेशा से अपनी फिल्मों में कुछ अलग पेश करने वाले संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का एक पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में रेड कलर की ड्रैस में दीपिका पादुकोण काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
साथ में जो उन्होंने ज्वैलरी पहनी हैं वो उनकी खूबसूरती को और निखार रही है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी बाजीराव पेशवा उनकी रानी काशीबाई और प्रेमिका मस्तानी की है। एरोस इंटरनेशनल द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।


Share this story