शादी के बाद क्यों बनाते है शारीरिक सम्बन्ध

शादी के बाद क्यों बनाते है शारीरिक सम्बन्ध
शादी के बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने बहुत ही जरूरी है हालांकि इसे लेकर हर किसी की अपनी ही सोच होती है। शारीरिक संबंध बनाना पार्टनर के प्रति प्यार जताने का एक मूल तरीका है। यह रिश्ता तभी बनता है जब 2 लोगों के बीच भरोसा कायम हो जाता है। उसके बाद ही वे शारीरिक संबंध के लिए आगे बढ़ पाते हैं। वैसे हमारे समाज में शादी के बाद ही शारीरिक संबंधों को जायज माना जाता है लेकिन बदलते माहौल के चलते लिव-इन रिलेशनशिप ने इस सोच को काफी हद तक बदल कर रख दिया है लेकिन ऐसे में ये जानना बहुत ही जरूरी है कि किसी रिश्ते की कामयाबी के लिए शारीरिक संबंध कितने मायने रखते हैंः
1. प्यार जताने का बढ़िया तरीका किसी भी रिश्ते के लिए शारीरिक संबंध बेहद महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये प्यार जताने का कारगार तरीका है। अक्सर जिन कपल के बीच सैक्स की कमी होती हैं उनके रिश्ते ज्यादा देर निभ नहीं पाती या रोज की रोज लड़ाई होती है।
2. पार्टनर के बीच रूचि दिखाने का तरीका सैक्सुअल लाइफ से यह बात भी साफ होती है कि पार्टनर्स के बीच कितना तालमेल है। वे एक-दूसरे को कितना समझते हैं और वह एक- दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं। यह बातें तो आपको तभी पता चलेगी जब दोनों में नजदीकियां होगी।
3. तनाव और झगड़े निपटाने का बेस्ट तरीका कई रिसर्चों में यह बात साबित हो चुकी है कि सैक्स से तनाव कम होता है। ऐसे में तनाव के साथ आपस में चल रहे छोटे बड़े झगड़े अपने आप सुलझ जाते हैं।
4. असुरक्षा की भावना सैक्सुअल लाइफ से पार्टनर्स के बीच विश्वास बढ़ता है और उनमें एक दूसरे को लेकर अगर कोई सुरक्षा की भावना है तो वह भी दूर हो जाती है।
5. सेहत के लिए फायदेमंद यह बात भी शोध में साबित हो चुकी है कि सैक्स करने से सेहत ठीक रहती है। सैक्स के बाद जो हार्मोंन बनते हैं वे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस दौरान एक मिनट में करीब 5 कैलोरीज खर्च होती हैं, जिससे यह काफी हद तक एक्सरसाइज करने जैसा फायदा देता है।

Share this story