व्हाट्सएप्प पर बात करने की मिली सजा
Dec 7, 2015, 18:30 IST
आगरा-- एक पिता द्वारा बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला ऑनर किलिंग का है। आरोपी पिता ने बेटी और प्रेमी को राजस्थान के धौलपुर में लाकर मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला लालजी इलाके की रहने वाली भारती कुशवाहा वहीं के एक युवक नेरशे कुमार से प्रेम करती थी। भारती दिनभर व्हा्टसएप पर नरेश से बात करती रहती थी। भारती के पिता गिरिराज सिंह को इस बात पर आपत्ति थी। एक दिन गिरिराज ने भारती और नरेश को शादी कराने का झांसा देकर उन्हें राजस्थान के धौलपुर इलाके में ले गया। वहां पहले गिरिराज ने दोनों की जमकर पिटाई की बाद में दुपट्टे से गला घोंटकर दोनों की हत्या कर दी।
पुलिस को दोनों की लाश धौलपुर के मनिया पुलिस थाने के पास झाडियों में मिली। जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों मृतक नगला लालजी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस जांच करते हुए आरोपी गिरिराज सिंह तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।