पर्यावरण से रहें दूर पालीथीन को कहें न

पर्यावरण से रहें दूर पालीथीन को कहें न
लखनऊ। पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देष्य से आज से राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में आरम्भ हुए यू0पी0 महोत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। यू0पी0 महोत्सव का आरम्भ करते हुए मुख्य अतिथि सुमन यादव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी के हित में है। पर्यावरण संरक्षित रहेगा तभी हमारा जीवन भी सुखी होगा। उन्होने कहा कि हमारा पर्यावरण हमारे हाथ मे है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह पाॅलीथिन से दूर रहें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति आगाह करें। कार्यक्रम में जानकी पाल ने कहा कि प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति का पर्यावरण के प्रति संरक्षण का काम निःसंदेह प्रषंसनीय है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि प्रगति पर्यावरण संरक्षण समिति ने अभी तक प्रदेष के विभिन्न क्षेत्रों में कई हजार पौधा का रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित किया है।इस अवसर पर प्रिया पाल,सुरैया सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यू0पी महोत्सव की प्रथम सांस्कृृतिक संध्या में लोकगायिका प्रिया पाल ने अपनी खनकती हुई आवाज में रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे जैसे अन्य लोकगीतों को सुनाकर श्रोताओं का मन मोहा। इसके अलावा द वीगो एकेडमी के कलाकारों वाषु, रोहित, नितिन, अंकित , विपिन, ललित, प्रिन्स, योगेष, विषाल, अमन, नैन्सी, पूर्णिमा, कीर्ति, षिवानी, जीया और तान्या ने वन्देमातरम गीत पर आकर्षक डांस कर लोगों का दिल जीता। इसी क्रम में डांस एडिक्षन के कलाकारों अनुष्का, सुरभि, अनन्या, एकाक्ष ने सारी सारी गीत पर माहक डांस किया।

Share this story