डी एम गोंडा को मिला कर्मचारियों के सहयोग का

डी एम गोंडा को मिला कर्मचारियों के सहयोग का
गोंडा -एक प्रशासक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है की उसके काम को अधीनस्थों द्वारा न ही केवल स्वीकार किया जाए बल्कि आत्मसात कर लिया जाए तो विकास की दर में काफी वृद्धि हो सकती है डी एम गोंडा के छापेमारी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा समयबद्धता अभियान अनुपालन का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ गोण्डा के पदाधिकारियों ने शानदार पहल शुरू की है। बुधवार को संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना व समर्थन करतेे हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिवार जिलाधिकारी के साथ है और व्यवस्था सुधार के लिए रोजाना कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी दस बजे के बजाय प्रातः साढे़ नो बजे से ही अपने-अपने पटलों पर उपस्थित रहकर कार्यों का सम्पादन करेगें औ जनपद में एक आदर्श प्रस्तुत करेगें जिससे जनपद के अन्य कार्यालयों में इस संस्कृति से व्यापक सुधार हो और जनपद जिलाधिकारी की मंशानुरूप विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की इस पहल का स्वागत किया है और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेट जिले का सचिवालय होता है और यहां से जनता को तमाम अपेक्षाएं होती हैं। कर्मचारियों से अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए और ससमय अपने दफ्तरों में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को निपटने व विकास कार्यों को गति देने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होने चेतावनी भी दी है कि बार-बार निर्देश के बावजूद न सुधरने वाले कर्मचारी अब बड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। बैठक के दौरान कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, संरक्षक माता प्रसाद शुक्ला, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, मंत्री सतीश चन्द्र भास्कर, कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, सम्प्रेषक राकेश पाण्डेय, नाजिर सदर सुरेश मिश्रा, सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Share this story