100 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी ने हज़ारीबाग़ में ली 4 जानैं

100 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी ने हज़ारीबाग़ में ली 4 जानैं
हजारीबाग -९9दोपहर करीब तीन बजे आई आंधी और बारिश ने शहर सहित कई प्रखंडों में भयंकर तबाही मचाई। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने चार लोगों की जान ले ली। वही करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। आंधी के जद में चतरा से आ रही डिस्ट्रीक जज की गाड़ी कटकमसांडी प्रखंड के कनौदा पानी घाटी के पास तेज आंधी की वजह से पेड़ की डाली कार चला रहे चालक के ऊपर आ गिरी। जहां से तत्काल उसे अस्पताल लाया गया, जंहा डाक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। इसके अलावा लोहसिंघना थाना परिसर में पेड़ गिर जाने से एक बोलेरो वाहन दब गया। वहीं थाना कर्मी बाल बाल बच गए। आंधी की जद में जिले के आठ प्रखंड थे। आठों प्रखंड़ों में जमकर तबाही हुई है। सबसे ज्यादा तबाही, कटकमसांडी, सदर, इचाक, दारु तथा कटकमदाग क्षेत्र में हुई है। इस दौरान सैकड़ों पेड़, दर्जनों बिजली खंभे उखड़ गए। दर्जनों स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। कटकमसांडी, इचाक, सदर तथा दारु में करीब चार दर्जन घरों के छत उड़ गये । आंधी और पानी के कारण करीब डेढ घंटे तक एनएच जाम रहा। एनएच के दोनो ओर सड़कों पर बडे़- बडे़ पेड़ धराशायी हो गए। वंही शहर में भी बरपा कहर प्रखंडों के अलावा जिला मुख्यालय में भी भयंकर तबाही हुई। आंधी के कारण फुटपाथ दुकान उखड़ कर सडक पर आ गईं। दर्जनों स्थानों पर बनाए गए अस्थायी,स्थायी होर्डिग, एसबेस्टस की छतें उड़ गई। देर शाम तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आंधी से करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अगले 48 घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति के आसार खत्म हो गए हैं। आंधी के बाद किसी तरह सड़कों से पेड़ हटाकर लोगों ने एनएच से जाम हटाया। फलक शमीम

Share this story