जानिए समाचार पत्रों की ही क्यों करी मांग राज्यपाल ने!

जानिए समाचार पत्रों की ही क्यों करी मांग राज्यपाल ने!
कानपुर,। शहर में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं व ओवरब्रिजों में हो रहे घटिया निर्माण को देखते हए भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल राम नाईक को शहर की समस्याओं से रूबरू कराया। यही नहीं जिलाध्यक्ष ने शिकायतों पर मुहर लगाने के लिए बकायदा समाचार पत्रों की कटिंग भी पेश की। राज्यपाल ने समस्याओं का अध्ययन कर हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया।प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक गुरूवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने शहर आए हुए थे। हेलीकाप्टर से उतरते ही राज्यपाल सबसे पहले समाचार पत्रों की मांग की।जिसके बाद सरसरी निगाह में शहर की नब्ज टटोलने की कोशिश की। रही सही कसर भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेन्द्र मैथानी ने लखनऊ वापस जाते समय हेलीकाप्टर में पूरी कर दी।जिलाध्यक्ष ने बिगड़ी कानून व्यवस्था,योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को न मिलने व अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले मनमानी को लेकर शिकायत की।इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने बीते छह माह में हुए अपराध व निर्माण कार्यों में हो रहे घटिया काम के लिए राज्यपाल को अवगत कराया।इसके लिए जिलाध्यक्ष ने बकायदा समाचार पत्रों की कटिंग भी पेश की।जिलाध्यक्ष ने बताया कि शंभुआ पुल एक साल के अंदर क्षतिग्रस्त हो गया,सीओडी पुल को केन्द्र सरकार द्वारा रूपया दिए जाने के बाद भी राजनीतिक विद्वैष भावना के तहत प्रदेश सरकार पुल को नहीं बनने दे रही है।उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण होने के चलते आए दिन पुल क्षतिग्रस्त हो जाते है।तो वहीं शहर में आए दिन लूट, हत्या, छिनैती, बलात्कार व अपहरण की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल से मांग किया कि शहर की समस्याओं को देखते हुए हस्तक्षेप करें।राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि समाचार पत्रों व शिकायतों का अध्ययन कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
file photo
अवनीश

Share this story