मोदी के मंत्रियों ने मांगी मीडिया से माफ़ी

मोदी के मंत्रियों ने मांगी मीडिया से माफ़ी
रायबरेली -दो दिवसीय दौरे पर आये केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व् उनके साथ आये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मीडिया से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगनी पड़ी।मामला कार्यकर्ताओ की मीडिया से बदसलूकी करने का था जिसकी वजह से पत्रकारो ने आईटीआई गेस्ट हॉउस में आयोजित पत्रकार वार्ता का बहिष्कार कर दिया।ये बात जैसे ही दोनों मंत्रियो को मालूम चली वो उनके पास आये और हाथ जोड़कर उनसे माफ़ी मांगी दरअसल केंद्रीय खाद्य व् आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान अपने सहयोगी मंत्री गिरिराज सिंह के साथ रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर 19 जून को आये थे।मंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन करने के चक्कर में भाजपाइयों ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मिडिया कर्मियो से ही उलझ गए।जिससे नाराज मीडिया वालो ने मंत्री की पत्रकार वार्ता का बहिष्कार कर दिया।इसकी जानकारी जैसे ही दोनों मंत्रियो को हुई उन्होंने आयोजन स्थल से बाहर आ कर उनसे माफ़ी मांगी। -2017 के विधानसभा चुनावो उत्तर प्रदेश में जीत का ख्वाब देख रहे मोदी को ये बेलगाम कार्यकर्ता क्या इसी तरह जीत दिलाएंगे ये तो आने वाला समय ही तय करेगा

Share this story